क्राइम ब्रांच की टीम ने रोहनिया पुलिस के साथ पकड़ा
रोहनिया – रोहनिया थाना क्षेत्र के केसरीपुर जीटी रोड के समीप किराये के मकान में नकली सीमेंट बनाने वालो को क्राइम ब्रांच की टीम व रोहनिया पुलिस ने पकड़ा । बताया जाता है की रोहनिया स्थित केसरीपुर राजनगर कालोनी में राधेश्याम का मकान है। जो मूल रूप से मलदहिया निवासी सुभम जायसवाल ने किराये पर लेकर सीमेंट का गोदाम डाला था । वही से महियर सीमेंट , एसीसी , अल्ट्राटेक सीमेंट बेचने का कार्य करता था ।पुलिस के अनुसार रद्दी सस्ती सीमेंट लेकर अल्ट्राटेक , एसीसी सीमेंट की नई बोरी मंगवाकर उसमे पैकिंग कर रद्दी सीमेंट को सस्ते दाम में बाजारों में बेचा करता था । आज क्राइम ब्रांच की टीम व रोहनिया पुलिस के साथ गोदाम पर छापा मारकर 70 से 80 बोरी एसीसी सीमेंट व 60 बोरी अल्ट्राटेक सीमेंट , सैकड़ो की सँख्या में खाली अलग अलग कम्पनियों की बारी भी बरामद किया ।डीसीएम में लदी सैकड़ो बोरी सीमेंट कब्जे में ले लिया हाला की गोदाम में रोहनिया पुलिस ने ताला बंद कर युवक आशीष उपाध्याय निवासी रेलवे कॉलोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में रोहनिया थाना प्रभारी का कहना है कि क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है। अभी तक कोई तहरीर नही पड़ी है। दोनो तरफ से पूछताछ चल रही है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-