शिकारीपाड़ा:-(दुमका)
==============
*कोयला के अवैध कारोबार पर डी.एम.ओ.एवं टास्क फोर्स का शिकंजा*
🔹️ दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थानाक्षेत्र में नौपहाड़ मौजा में वर्षों से चल रहे अवैध कोयला के कारोबार पर जिला खनन टास्क फोर्स ने की ऐतिहासिक कार्रवाई ।
🔹️ दुमका जिला में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में अवैध कोयला जब्त करने की कार्रवाई से कोयला माफियाओं में खलबली ।
🔹️ अवैध पत्थर एवं कोयला के उत्खनन एवं कालाबाजारी पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही है कार्रवाई ।
🔹️ शुक्रवार को जिला खनन टास्क फोर्स के प्रभारी पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, एस.डी.पी.ओ.नूर मुस्तफा ,अंचल अधिकारी राजू कमल एवं पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई छापेमारी ।
🔹️ कोयला माफियाओं द्वारा उत्खनित कोयले को खदान के निकट बनाए डीपो में डंप करके रखा गया लगभग 300 टन कोयला किया गया जब्त ।
🔹️ जब्त किए गए कोयले को जे.सी.बी.के द्वारा हाईवा में रखवाकर शिकारीपाड़ा प्रखंड परिसर में रखवाया गया है ।
🔹️ जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगे भी इसपर कार्रवाई रहेगी जारी ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-