दुमका:-(झारखंड)
===========
*पंचायत चुनाव के चौथे चरण की मतगणना 31 मई से*
🔹️ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा प्रेसवार्ता के माध्यम से 31 मई से मतगणना प्रारंभ किए जाने की बात कही गई है ।
🔹️ चौथे चरण में जिले के तीन प्रखंड-जामा , जरमुंडी एवं सरैयाहाट में हुए मतदान के बाद 31 मई से होनेवाली मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है पूरी ।
🔹️ सरैयाहाट में हुए मतदान की मतगणना के लिए इंजीनियरिंग काॅलेज, दुमका (ब्लाॅक-3 के द्वितीय तल पर) को बनाया गया है मतपेटी रिसिविंग सेंटर ।
जामा प्रखंड में हुए मतदान के लिए राजकीय पोलिटेकनिक काॅलेज दुमका, पुराना भवन( भूतल एवं प्रथम तल) को बनाया गया है मतपेटी रिसिविंग सेंटर ।
तथा जरमुंडी प्रखंड में हो चुके मतदान के लिए इंजीनियरिंग काॅलेज दुमका (ब्लाॅक-3 के प्रथम तल पर ) को बनाया गया है मतपेटी रिसिविंग सेंटर ।
🔹️ इंजीनियरिंग काॅलेज दुमका , ब्लाॅक-2 में होगी दुमका की मतगणना । ब्लाॅक-3 में मसलिया, सरैयाहाट तथा जरमुंडी की होगी मतगणना । और राजकीय पोलिटेकनिक काॅलेज दुमका में होगी जामा और रानेश्वर प्रखंड की मतगणना ।
🔹️ जिले में चौथे चरण में हुए शांतिपूर्ण व उत्साहवर्धक मतदान की सराहना करते हुए उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रवि शंकर शुक्ला ने कहा चौथे व अंतिम चरण का औसत मतदान 69.88 प्रतिशत रहा ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-