मोबाइल सिम कंपनियों के ऊपर कब चलेगा सरकार का बुलडोजर
रिचार्ज के दाम बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को लूटने का काम कर रही हैं सिम कंपनिया
फतेहपुर/भारत सरकार महंगाई के साथ-साथ भ्रष्टाचार खत्म करने का लगातार प्रयास कर रही है लेकिन मोबाइल सिम कंपनियों ने खुले आम लोगों को लूटने का काम कर रही हैं और सरकार की आंखों में धूल झोंक रही है।सिम कंपनियां लगातार अपने रिचार्ज का दाम बढ़ाती चली जा रही हैं सरकार हाथों में हाथ धरे बैठी है समझने की बात यह है कि अगर हम कोई भी चीज खरीदते हैं और उसको एक दिन में नहीं खत्म कर पा रहा है तो वह चीज बची रख्खी रहती है लेकिन एक सिम कंपनियां ऐसी चीज है जो कि हम रिचार्ज खरीदते हैं तो उसका डाटा 1 दिन ही चलता है जैसे कि हमने रिचार्ज कराया रोज का 2 जी बी और 1 दिन में नहीं खत्म कर पाए तो वह अगले दिन नहीं चलेगा उसी दिन खत्म हो जाएगा। बचा हुआ डाटा अगले दिन लोगों के यूज़ में नहीं आता आखिर इस तरह से कई ऐसी चीजें हैं कि ना यूज करने पर अगले दिन नहीं देती मोबाइल कंपनियां आखिरकार इस तरह से लोगों को लूटने वाली मोबाइल सिम कंपनियों के ऊपर सरकार क्यों नहीं अपना शिकंजा कस रही है कब तक लोग मोबाइल सिम कंपनियों का शिकार बनते रहेंगे





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-