*प्रेस विज्ञप्ति थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर दिनांक 27.05.2022*
*थाने के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्तगण 12 घण्टे के अन्दर मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार*
थाना गुलरिहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 196/22 धारा 379 भादवि0 बनाम अज्ञात से सम्बन्धित घटना के अनावरण के सम्बन्ध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा कड़े निर्देश दिये गये थे । जिनके अनुपालन मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण मे, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व एवं निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा को मय टीम के साथ उपरोक्त घटना के अनावरण व घटना मे शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था । दिनांक 26.05.2022 को थाना स्थानीय के बाहर खडी मोटरसाइकिल चोरी हो गयी थी । इसी क्रम में आज दिनांक 27.05.2022 को अभियुक्त. उमेश निषाद पुत्र जोखन निषाद निवासी बनगाई टोला बंजरहा थाना गुलरिहा गोरखपुर 2. विशाल विश्वकर्मा पुत्र हरिराम विश्वकर्मा निवासी बनगाई टोला बंजरहा थाना गुलरिहा गोरखपुर को गिरफ्तार घटना का सफल अनावरण किया गया।
*गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम व पताः-*
1. उमेश निषाद पुत्र जोखन निषाद निवासी बनगाई टोला बंजरहा थाना गुलरिहा गोरखपुर
2. विशाल विश्वकर्मा पुत्र हरिराम विश्वकर्मा निवासी बनगाई टोला बंजरहा थाना गुलरिहा गोरखपुर
*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांकः-*
बनगाई क्रान्ति चौराहे के पास से दिनांक 27.05.2022 समय 00.15 बजे
*अभियुक्त के पास से बरामदगी का विवरण-*
चोरी गयी मोटरसाइकिल
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम पद-*
1. प्र0नि0 उमेश कुमार बाजपेई थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर मय हमराह ।
2. उ0नि0 विजय शंकर यादव थाना गुलरिहा गोरखपुर ।
3. हे0का0 अनिल कुमार थाना गुलरिहा गोरखपुर ।
4. का0 दयाशंकर पटेल थाना गुलरिहा गोरखपुर ।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-