*आभुषण की दुकान मे लाखो की चोरी*
*आए दिन हो रही चोरीयो की घटनाओ से लोगो में दहशत*
*बड़ागाँव वाराणसी 6 मार्च–* स्थानीय थानाक्षेत्र के बाबतपुर कपसेठी हाईवे पर स्थित बसनी बाजार के मध्य लबे सड़क न्यु शिवनाथ रामसनेही सेठ ज्वेलर्स के दुकान मे विती रात चोरो ने पिछे से खिड़की दरवाजा और सी सी कैमरा तोड़कर दुकान के अन्दर से पाच हजार सहित ढाई लाख मुल्य के सामान चुरा ले गये चोरी की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई दुकानदार ने लिखित तहरीर स्थानीय थाने पर देते हुए बताया की एक वर्ष पुर्व मेरे इसी दुकान मे साढ़े छः लाख की चोरी हुई थी जिसका खुलासा पुलिस आजतक नही कर पायी वही चोरो ने दुसरी बार पुनः चोरी कर लिया ।
जानकारी के अनुसार इधर एक सप्ताह के अंदर चोरो ने कई दुकानो तथ मोबाइल टावर को निशाना बनाते हुए आए दिन चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है और बड़ागाँव पुलिस आज तक एक भी घटना का खुलासा नही कर पायी है पुलिस की निष्क्रियता के चलते हौसला बुलंद चोरो ने विती रात बसनी बाजार मे स्थित रामसनेही सेठ के दुकान मे दुसरी बार चोरी के घटना को अंजाम दे डाला जिसमे चोरो के हाथ कैश बाक्स मे रखा पाच हजार नगद एक लैपटाप और शोकेश मे रखा सोने चादी के आभुषण चुरा ले गये जिसकी किमत ढाई लाख रूपया बताया जा रहा है संयोग ही था चोर तिजोरी तक नही पहुच पाये जिससे कीमती आभुषण चोरी जाने से बच गया इन चोरी की घटनाओ को लेकर व्यापारीयो और ग्रामीणो मे दहशत व्याप्त है दुकानदार ने चोरी सुचना पुलिस को दिया है पुलिस फोरेंसिक टिम के साथ घटना की जांच कर रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-