April 30, 2026

ऑपरेशन पाताल अभियान के तहत शातिर अपराधी अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेसनोट थाना शाहपुर गोरखपुर दिनांक 26.05.2022*

 

*ऑपरेशन पाताल अभियान के तहत शातिर अपराधी अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ गिरफ्तार*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे आपरेशन पाताल अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के कुशल पर्यवेक्षण में व रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 25/05/2022 को आपरेशन पाताल के तहत थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चौकी प्रभारी असुरन उ0नि0 कुँवर गौरव सिंह द्वारा एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त आकाश कुमार चंडालिया पुत्र ताराचंद चंडालिया निवासी ग्रेन गोदाम रोड, बजरिया थाना मानटाउन जनपद सवाई माधोपुर, राजस्थान को बौलिया रेलवे कालोनी मोड से गिरफ़्तार किया गया जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 215/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*

आकाश कुमार चंडालिया पुत्र ताराचंद चंडालिया निवासी ग्रेन गोदाम रोड, बजरिया थाना मानटाउन जनपद सवाई माधोपुर, राजस्थान

 

*बरामदगी:-*

एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

 

*गिरफ्तारी का स्थान व समय:-*

धर्मपुर तिराहा के पास , समय 22.00 बजे दिनांक 25.05.2022 ।

 

*अभियुक्त आकाश कुमार चंडालिया का आपराधिक इतिहासः-*

1. मु0अ0सं0 303/2021 धारा 363.366 भादवि ।

2. मु0अ0सं0 219/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट ।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम :-*

1-उ0नि0 कुँवर गौरव सिंह चौकी प्रभारी असुरन थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

2-आरक्षी चन्दन चौहान थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

3-आरक्षी अरविन्द यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।