*प्रेस नोट थाना कैण्ट गोरखपुर दिनांक 26.05.2022*
*मारपीट व हत्या के प्रयास के आरोप मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक अदद जेसीबी बरामद*
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 343/22 धारा 147/504/506/427/307/34 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अजीत पासवान पुत्र बालकेश पासवान निवासी शिवपुर चौराहा सिंघड़िया थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर को दिनांक- 25.05.2022 को समय 22:05 बजे कूड़ाघाट तिराहे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
*संक्षिप्त घटना व पूछताछ विवरणः-*
दिनांक 19/05/2022 को लगभग 01.30 बजे रात्रि को कब्जा करने की नियत से जे0सी0बी0 के द्वारा वादिनी के बाउण्ड्री व दुकान को तोड़कर गिरा दिया गया था । मुकदमें में वांछित अभियुक्त अजीत पासवान जो जे0सी0बी0 चला रहा था फरार चल रहा था । इसीके द्वारा जे0सी0बी0 से उक्त बाउण्ड्री/दुकान को गिराया गया था और गिराकर यह जे0सी0बी0 लेकर भाग गया था । आज जेसीबी के साथ पकड़ा गया है । जेसीबी को थाने पर दाखिल किया गया एंव अभियुक्त अजीत को जेल भेजा जा रहा है । इसके पूर्व 03 अभियुक्त भी जेल भेजे जा चुके है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
अजीत पासवान पुत्र बालकेश पासवान निवासी शिवपुर चौराहा सिंघड़िया थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0- 343/22 धारा 147/504/506/427/307/34 भादवि0 थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी का स्थान /समय*
कूड़ाघाट तिराहा / दिनांक- 25.05.2022 को समय- 22.05 बजे
*बरामदगी-*
घटना में प्रयुक्त एक अदद जेसीबी
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अमित चौधरी चौकी प्रभारी ई0कालेज थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. का0अंकित कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. कां0 वैभव श्रीवास्तव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-