April 26, 2026

पटरी दुकानदारों ने अतिक्रमण अभियान के ख़िलाफ़ किया विरोध प्रदर्शन –

Spread the love

पटरी दुकानदारों ने अतिक्रमण अभियान के ख़िलाफ़ किया विरोध प्रदर्शन

 

#प्रयागराज : शहर के पटरी दुकानदारों ने फ़ुटपाथ पर लगाए गए दुकानों को हटवाने पर नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही नगर आयुक्त को इस सम्बंध में ज्ञापन भी सौंपा।

 

संगठन के पदाधिकारियों का कहना था की एक तरह जहां केंद्र सरकार प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत फुटपाथ पर रोजगार करने के लिए 10 हज़ार रुपयों का लोन दे रही है वहीं नगर निगम और पुलिस प्रशासन उन्हीं दुकानों को हटवा रहे हैं।

 

उनका कहना था की नगर निगम बुलडोजर लेकर पुलिस के साथ अतिक्रमण हटवाने पहुँच जाता है ।

 

नगर आयुक्त ने दुकानदारों की बात सुनकर उनको अतिक्रमण विरोधी अभियान फ़िलहाल रोकने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा नगर निगम उनकी एंक्रोचमेंट तब तक नहीं हटाएगा जब तक वेंडिंग जोन स्थाई रूप से स्थापित नहीं होता है।