April 25, 2026

तीन करोड़ रुपये में प्रयागराज में 528 किमी सड़क होगी गड्ढा मुक्त, पीडब्‍ल्‍यूडी ने कर ली है तैयारी-

Spread the love

तीन करोड़ रुपये में प्रयागराज में 528 किमी सड़क होगी गड्ढा मुक्त, पीडब्‍ल्‍यूडी ने कर ली है तैयारी-

 

प्रयागराज: प्रयागराज के लोगों के लिए अच्‍छी खबर है। अब सड़कों पर वाहन फर्राटे भर सकेंगे। जिले की कई सड़कें गड्ढायुक्‍त हैं। इन सड़कों पर सफर करना मुश्किल भरा है। लोगों की समस्‍याओं के निराकरण के लिए जिले भर में सड़कों के पैचिंग का काम होगा। 30 जून तक सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने का प्रयास होगा। सड़कों को गड़्ढ़ा मुक्त बनाने के लिए शासन की ओर से 2.97 करोड़ रुपये से अधिक का बजट भी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को दिया गया है।

 

सड़कों के पैचिंग को 2.97 करोड़ रुपये का बजट: 30 जून तक सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने का प्रयास होगा। प्रयागराज शहर के आस-पास की अधिकांश सड़कों पर गड्ढों हो गया है। ओवरलोड वाहनों और सीवर लाइन बिछाने के कार्य के कारण सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। इन सड़कों को गड्डामुक्त बनाने के लिए शासन की ओर से 2.97 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पीडब्ल्यूडी को उपलब्ध कराया गया है। लोक निर्माण विभाग ने सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की तैयारी कर ली है। उल्‍लेखनीय है क शहर की कुछ स्थानों की सड़कों पर हो रहे गड्ढों को मलबा डालकर पाटने का प्रयास किया गया था। हालांकि वह भी वाहनों का दबाव सह न सका, लिहाजा सड़कों पर फिर से जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं।

 

शहर के साथ ही गंगापार व यमुनापार की सड़कों की पैचिंग होगी : पीडब्ल्यूडी 528 किमी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करेगा। मानसून आने के पहले यानी 30 जून तक इस अभियान को पूरा करने का निर्देश शासन की ओर से दिया गया है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के अलावा गंगापार और यमुनापार की सड़कों में पैचिंग का काम किया जाएगा।