July 6, 2026

मादक पदार्थों का शातिर तस्कर 05 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना राजघाट गोरखपुर दिनांक 23.05.2022*

 

*मादक पदार्थों का शातिर तस्कर 05 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* द्वारा मादक पदार्थो के व्यापार के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान अपराध व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 23 मई 2022 को थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चौकी प्रभारी अनूप मिश्र द्वारा 05 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ अभियुक्त उत्तेज कुमार उर्फ़ रितेश कुमार पुत्र जोगेंद्र प्रसाद निवासी अमरूदमंडी चकरा अव्वल थाना राजघाट गोरखपुर को समय करीब 13:40 बजे नेशनल हाईवे अमरूद मंडी खंडजा से गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 130/2022 धारा 8/20 एन डी पी एस अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

उत्तेज कुमार उर्फ़ रितेश कुमार पुत्र जोगेंद्र प्रसाद निवासी अमरूदमंडी चकरा अव्वल थाना राजघाट गोरखपुर

 

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-*

1- मु.अ. सं0-228/20 धारा 8/20 एन डीपीएस एक्ट थाना गीडा गोरखपुर ।

2- मु.अ.सं0-96/22 धारा 8/20, 60(3)एन डी पी एस एक्ट थाना राजघाट गोरखपुर ।

3- मु.अ. सं0-130/22 धारा 8/20 एन डीपीएस एक्ट थाना राजघाट गोरखपुर ।

 

*गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-*

दिनांक 23.05.2022 को समय करीब 13:40 बजे नेशनल हाईवे अमरूद मंडी खंडजा से

 

*बरामदगी-*

05 किलोग्राम नाजायज गांजा

 

*गिरफ्तारी करने वाली टीम :-*

1-उपनिरीक्षक अनूप कुमार थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

2-कांस्टेबल मंगलदीप थाना राजघाट जनपद गोरखपुर