*प्रेसनोट थाना पिपराईच गोरखपुर दिनांक 23.05.2022*
*पूर्वाचल जन सेवा शिक्षण संस्थान नामक खाता खोलकर लोगो से धन लेकर फर्जी दस्तावेज बनाकर लोन देने के नाम पर ठगी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध त्वरित चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक उदय शंकर कुशवाहा के कुशल नेतृत्व में थाना पिपराईच पर पंजीकृत मु0अ0स0 455/2016 धारा 419/420/406/467/468/471 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त उमेश पुत्र रामप्रीत निवासी ग्राम उसका थाना पिपराइच गोरखपुर को अभियुक्त के घर ग्राम उसका थाना पिपराइच गोरखपुर से दिनांक 23.05.2022 समय 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय रिमाण्ड हेतु भेजा जा रहा है।
*घटना का विवरण-* वादिनी मुकदमा श्रीमती रबिया खातून से पूर्वाचल जन सेवा शिक्षण संस्थान नामक खाता खोलकर लोगो से धन लेकर फर्जी दस्तावेज बनाकर लोन देने के नाम पर कूटरचना कर बहुत सारे लोगो से 4200 व 3300 रुपये लेकर हडप लेने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर दिनांक 30.09.2016 को मु0अ0स0 455/2016 धारा 419/420/406/467/468/471 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-*
उमेश पुत्र रामप्रीत निवासी ग्राम उसका थाना पिपराइच गोरखपुर ।
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0स0 455/2016 धारा 419/420/406/467/468/471 भादवि0 थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक –*
अभियुक्त के घर ग्राम उसका थाना पिपराइच गोरखपुर, दिनांक 23.05.2022 समय 08.30 बजे
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम –*
1- व0उ0नि0 राजकुमार सिंह थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर ।
2- उ0नि0 अशोक कुमार सिंह थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
3- हे0का0 शिवप्रकाश सिंह थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
4- का0 उपेन्द्र गौड थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर





More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-