लोकसभा चुनाव 2019 के अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मिशन साउथ के दौरे पर हैं। कर्नाटक के कलबुर्गी और तमिलनाडु के कांचीपुरम से पीएम कई विकास परियोजनाओं का आगाज करेंगे। ऊर्जा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं के जरिए कर्नाटक और तमिलनाडु के मतदाताओं को साधने की रणनीति मानी जा रही है।
पीएम मोदी कर्नाटक के कलबुर्गी दौरे के दौरान स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र के लिए ईएसआईसी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। हुबली में एक अस्पताल के सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बीपीसीएल डिपो के रायचूर से कलबुर्गी तक योजना की शुरूआत करेंगे. इसके अलावा बेंगलुरु में आयकर न्यायाधिकरण टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे।
बेंगलुरू यूनिवर्सिटी में पूर्वोत्तर क्षेत्र की छात्राओं के लिए महिला छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कलबुर्गी में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के साथ भी बातचीत करेंगे। इस दौरान वो एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।कर्नाटक के बाद पीएम मोदी तमिलनाडु के कांचीपुरम में सड़क, रेलवे और ऊर्जा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक