April 26, 2026

सड़क पर कोई दुकान नहीं लगेगी : चौकी इंचार्ज अभय पाण्डेय-

Spread the love

सड़क पर कोई दुकान नहीं लगेगी :अभय पाण्डेय

 

 

गोरखपुर।झंगहा थाना क्षेत्र के नई बाजार चौकी इंचार्ज अभय पाण्डेय ने शनिवार को शाम नई बाजार, रामपुरा बाजार, करमा चौराहा, ब्रह्मपुर आदि चौराहों पर भ्रमण कर दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग सड़क व पटरी पर दुकान मत लगाईये तथा कुछ जगहों पर अतिक्रमण भी हटवाये।उन्होंने कहा कि शासन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का निर्देश है कि हर हाल में अतिक्रमण सड़क पर ना करे जिससे राहगीरों को कोई दिक्कत न हो।इसी क्रम में उन्होंने नई बाजार में कुछ अतिक्रमण हटवाये उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।और इसका उलंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

टीम में कांo संजय चौधरी, मनोज यादव, मन्नू कनौजिया, अजेश कुमार मौजूद थे।