RSS कार्यकर्ता की पुलिस हिरासत में मौत का आरोप,SHO समेत चार निलंबित
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक आरएसएस कार्यकर्ता की पुलिस हिरासत में मौत हो जाने के बाद में परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर मौत का आरोप लगाया है।चंदपा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह राजौरा सब इंस्पेक्टर त्रिवेंद्र सिंह समेत दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।
हाथरस जिले के थाना चंदपा पुलिस द्वारा मारपीट और फायरिंग के एक मामले में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक आरएसएस का कार्यकर्ता था। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार वैद्य ने इस मामले में चंदपा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में सोमवार की रात्रि में दो पक्षों में मारपीट,पथराव और फायरिंग हो गई थी। इसमें राजकुमार के पैर में गोली लग हुई थी जिससे वह घायल हो गया था।पुलिस उसे रात्रि में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर आई और वहां से वापस लौट गई। मंगलवार की सुबह राजकुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे उपचार के लिए पुलिस फिर जिला अस्पताल लेकर आई।वहां उपचार के बाद पुलिस उसे फिर वापस थाने ले गई,लेकिन फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई और पुलिस उसे फिर जिला अस्पताल ले गई।वहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई है।
मृतक के परिजनों ने दूसरे पक्ष पर पुलिस से सांठगांठ कर राजकुमार की हत्या का आरोप लगाया है। मंगलवार दोपहर डीआईजी अलीगढ़ रेंज दीपक कुमार ने भी यहां आकर पूरे मामले की जानकारी की। पूरे मामले पर एसपी ने चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है,वही विभागीय कार्यवाही भी की जा रही है।
डीएम रमेश रंजन ने बताया है कि मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए है।वही डीआईजी अलीगढ़ रेंज दीपक कुमार का कहना है मैंने भी भौतिक रूप से गांव में निरीक्षण किया है,प्रथम दृष्टया लापरवाही पाने पर थाना प्रभारी समेत चार लोगों को निलंबित किया गया है,और विभागीय कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-