April 30, 2026

विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग कर बच्ची को घायल करने का आरोपी माण्डा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार-

Spread the love

*विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग कर बच्ची को घायल करने का आरोपी माण्डा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार* माण्डा प्रयागराज। विवाह समारोह के दौरान अवैध तमंचा के साथ हर्ष फायरिंग करना युवक को महंगा पड़ गया पुलिस ने हर्ष फायरिंग के दौरान बच्ची को घायल करने के आरोपीगण ताबड़तोड़ दबिस देकर आरोप गण कृपाशंकर गिरफ्तार कर लिया गया।प्रेस नोट के अनुशार एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार पाण्डेय द्वारा क्षेत्र में कानून ब्यवस्था कायम करने हेतु दिए गये आदेश के कड़ी में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व अपर पुलिस अधीक्षक/ सीओ मेजा अमिता सिंह के निर्देशन में मंगलवार माण्डा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार के कुशल नेतृत्व में उनके एसआई शुभाष सिंह यादव एसआई रामबहादुर विवाह समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में हुई घटना के सम्बंध में पंजीकृत मुकदमा 126/22 में प्रकाश में आये हुए आरोपी को आज थानाक्षेत्र ग्राम अछोला के नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक के अनुशार गिरफ्तार आरोपीगण कृपा शंकर आदिवासी पुत्र बिहारी लाल उम्र 35 वर्ष जिला मिर्जापुर हलिया नौगवां का निवासी है वही कब्जे एक देशी तमंचा एक जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद हुआ है बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही अमल में लायी गई।