May 2, 2026

ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित व्यक्तियों के कुल ₹131400.00 को साइबर सेल, अपराध शाखा गोरखपुर की टीम ने वापस दिलाया-

Spread the love

*प्रेस नोट साइबर सेल, अपराध शाखा गोरखपुर दिनांक 14-05-2022*

 

*ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित व्यक्तियों के कुल ₹131400.00 को साइबर सेल, अपराध शाखा गोरखपुर की टीम ने वापस दिलाया*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर सेल टीम को लगाया गया था, जिसके क्रम में

1. Mobikwik कंपनी का नंबर गूगल कस्टमर केयर से खोज कर समस्या का समाधान करने के नाम पर Mobikwik वॉलेट से कुल रुपए 41400 निकालें जाने के संबंध में उत्कर्ष दुबे निवासी गंगा नगर थाना शाहपुर गोरखपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा तत्परता पूर्वक/ तकनीकी रूप से कार्यवाही करते हुए खाते से कटे संपूर्ण धनराशि रुपए 41400.00 आवेदक के Mobikwik वॉलेट में वापस कराए गए।

2. फोन करके जालसाजी कर यूपीआई का प्रयोग कर खाते से कुल रुपए 90000 की धन निकासी के संबंध में आवेदक चंद्रप्रकाश थाना खोराबार जनपद गोरखपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें साइबर सेल टीम, क्राइम ब्रांच द्वारा तकनीकी रूप से काम करते हुए आनलाइन निकाले गए संपूर्ण धनराशि 90000.00 रुपए आवेदक के खाते में वापस कराए गए |

 

*बैंक खाते व Mobikwik वॉलेट में पैसा वापस आने पर आवेदकगण उपरोक्त द्वारा साइबर सेल, अपराध शाखा गोरखपुर कार्यालय उपस्थित आकर पुलिस उच्चाधिकारी व साइबर सेल गोरखपुर पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद पत्र दिया ।*

 

*पुलिस टीम का नामः-*

1. निरीक्षक श्री सुनील कुमार पटेल प्रभारी साइबर क्राइम सेल।

2. आरक्षी शशि शंकर राय साइबर क्राइम सेल।

3. आरक्षी शशिकांत जायसवाल साइबर क्राइम सेल।

4. आरक्षी पंकज कुमार गुप्ता साइबर क्राइम सेल।

5. म0आ0 नीतू नाविक साइबर क्राइम सेल।