*प्रेस नोट थाना कैण्ट गोरखपुर दिनांक 14.05.2022*
*गैगेस्टर के विरुद्ध 14(1) की की गई कार्यवाही*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* द्वारा जनपद के अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु माफिया ,गैगेस्टर के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत *जिलाधिकारी गोरखपुर* के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट व थाना रामगढ़ताल कि पुलिस टीम, चौकी प्रभारी मोहद्दीपुर व तहसीलदार सदर के सहयोग से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 525/2021 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर मे धारा 14(1) की कार्यवाही के तहत अभियुक्त ओमप्रकाश पाण्डेय पुत्र राज किशोर पाण्डेय निवासी मोहद्दीपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर का मोहद्दीपुर स्थित भवन एंव जमीन, जो उसके पत्नी के नाम से था, अपराध से अर्जित धन से बनवाया गया था, *पुलिस टीम व राजस्व टीम की उपस्थिती में कूर्की की कार्यवाही की गई ।* जिसका मूल्य लगभग 04 करोड़ रूपये है, अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।




More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-