October 28, 2026

यूपी के मंत्रियों के साथ 16 मई को मीटिंग करेंगे प्रधानमंत्री मोदी-

Spread the love

यूपी के मंत्रियों के साथ 16 मई को मीटिंग करेंगे प्रधानमंत्री मोदी-

 

लखनऊ- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सभी मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे।योगी कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों को RT-PCR कराने के लिए बोला गया है। दरअसल भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 16 मई को नेपाल के लुंबिनी में एक कार्यक्रम प्रस्तावित है।उनका विमान कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करेगा और वह यहां से हेलीकॉप्टर से लुंबिनी पहुंचेंगे। यहां से वापसी के समय वह लखनऊ आएंगे और उत्तर प्रदेश के सभी मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।इसके बाद रात्रिभोज में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर प्रधानमंत्री के सम्मान में इस रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। योगी 16 मई को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वह गोरखपुर पहुंचेंगे और यहीं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में कुशीनगर जाएंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के दृष्टिगत सभी मंत्रियों से कहा गया है कि वे अपनी कोरोना संक्रमण की जांच करा लें उन्हें 16 मई की सुबह तक अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट देनी होगी। कोरोना जांच रिपोर्ट 48 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए।