*BREAKING NEWS*
*कानपुर-*
बरात में अवैध तरीके से देसी शराब बेच रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वह बरातियों से ज्यादा पैसे मांग रहा था और ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी थी।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के खपरेमऊ गांव में बुधवार रात एक किसान के यहां बरात आई थी।
गांव के ही रहने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष राम महेश वर्मा का पुत्र अनिल कुमार बरातियों को देसी शराब बेच रहा था।
देर रात पुलिस गांव पहुंची और उसे पकड़ लिया। उसके पास एक पेटी शराब भी मिली है।
इसके पहले एक पेटी शराब की वह बिक्री कर चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि देसी शराब का क्वार्टर 65 रुपये का मिलता है
और अनिल इसे 100 रुपये का बेच रहा था। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अनिल कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-