May 2, 2026

दावत से वापस लौटते वक्त हादसे में चिकित्सक की मौत-

Spread the love

*दावत से वापस लौटते वक्त हादसे में चिकित्सक की मौत*

 

*बाइक सवार दूसरा युवक हादसे में गंभीर घायल*

 

*कौशांबी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कस्बा पश्चिम शरीरा के टेवा रोड पर क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक अनिल सिंह पुत्र अशोक सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है उनके साथ बाइक में मौजूद राहुल को चोटे आई हैं घटना बुधवार की देर रात की है सूचना पाकर मौके पर महेवा घाट और मंझनपुर थाना पुलिस पहुंची है मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल राहुल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है हादसे की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं पोस्टमार्टम से लाश वापस आने के बाद उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव घोसी थाना धाता जनपद फतेहपुर में किया गया है जहां सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से चिकित्सक को अंतिम विदाई दी है

 

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जनपद के धाता थाना अंतर्गत घोसी गांव निवासी डॉ अनिल सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र अशोक सिंह ने पश्चिम शरीरा कस्बे के टेवा रोड पर अपना निजी क्लीनिक खोल रखा है उनके क्लीनिक में राहुल पुत्र बचान नंबरदार निवासी गलेहरा थाना धाता जनपद फतेहपुर चिकित्साकीय कार्य में सहयोग करता है राहुल के घर में शादी का कार्यक्रम था जिस पर बुधवार को राहुल के साथ डॉ अनिल सिंह गलेहरा गांव शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे रात्रि 10:00 बजे डॉक्टर अनिल सिंह राहुल के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से वापस पश्चिम शरीरा लौट रहे थे जैसे ही बाइक सवार महेवा घाट थाना क्षेत्र के लौधना के पास पहुंचे बाइक अनियंत्रित हो गई और नहर की बाम्बी से टकरा गई जिससे बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े और चिकित्सक नहर की बाम्बी में चले गए मौके पर चिकित्सक की मौत हो गई हादसे में राहुल बेहोश हो गया जब उसे होश आया तो उसने मामले की जानकारी परिजनों समेत पुलिस को दिया चिकित्सक की मौत की जानकारी मिलते ही आधी रात को घटनास्थल पर महेवाघाट और मंझनपुर पुलिस पहुंची है चिकित्सक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है गुरुवार को दोपहर बाद चिकित्सक का शव पीएम से जब वापस लौटा तो परिजन शव को पैतृक गांव घोसी लेकर चले गए हैं यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया है।