*अपहरण व दुष्कर्म का वांछित तथा राजस्व/ पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपीगणों को शंकरगढ़ की पुलिस ने किया गिरफ्तार* शंकरगढ़ प्रयागराज।शंकरगढ़ थाना पुलिस फोर्स को आज दो बड़ी सफलता हाथ लगी उसने ताबड़तोड़ दबिश देकर अपहरण एवं दुष्कर्म मुकदमे की धारा से जुड़े दो वांछित अपराधी तथा राजस्व एवं पुलिस टीम पर हमले करने वाले 04 आरोपीगणों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा।एस0एस0पी0 प्रयागराज अजय कुमार पाण्डेय अपराधियो की गिरफ्तार करने के हेतु दिये गये सख्त निर्देश व कड़े तेवर पर इन दिनों प्रयागराज पुलिस पूरी तरह सक्रिय एवं एक्टिव मोड पर आ गयी है इसी क्रम में एसपी सौरभ दीक्षित व सीओ बारा विमल किशोर मिश्र के कुशल निर्देशन में आज गुरुवार को शंकरगढ़ थाना के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं उनकी नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा धारा 325/21में कई महीनों से फरार चल रहे मो0 कैफ पुत्र अब्दुल व इस्तेखारुल हक पुत्र मदन निवासी चकघनस्याम घूरपुर प्रयागराज को एनटीपीसी पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।एसओ के अनुशार आरोपी को पकड़ने में कास्टेबल सागर व दीप कुमार महिला कांस्टेबल के साथ मुखबिर का सराहनीय सहयोग रहा है।इसी क्रम में थानाक्षेत्र में कानून ब्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ अधिकारीगणो के निर्देश पर एसओ मनोज कुमार सिंह द्वारा जारी निर्देश पर आज उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह उप निरीक्षक प्रदीप कुमार थाने पर तैनात करीब आधा दर्जन सिपाहीगणो की मदत से मुकदमा अपराध 101/2022 से सम्बन्धित अभियुक्त राजकरन यादव पुत्र स्व0 छोटेलाल, विकाश व भाई विवेक पुत्रगण राजकरन तथा रूप सिंह पुत्र स्व0रामकरन निवासी देवरा शंकरगढ़ प्रयागराज को लोनिपार के पास गिरफ्तार किया।एसओ मनोज के अनुशार गिरफ्तार सभी आरोपीगण पुलिस एवं राजस्व टीम पर एकराय होकर हमला करने के आरोप में नामजद थे लगातार प्रयास के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जहाँ आगे की कार्यवाही अमल में लायी गयी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-