November 7, 2026

बिना पार्किंग के चल रहे विवाह स्थलों से लग रहा जाम-

Spread the love

*प्रयागराज न्यूज़:-बिना पार्किंग के चल रहे विवाह स्थलों से लग रहा जाम*

*हनुमानगंज:-* शहर में जाम से निजात पाने के लिये प्रशासन ने ऐसे सभी विवाह स्थलों को बंद कराने का निर्देश जारी किया जिसमें वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था न हो प्रशासन के इस आदेश ने जहाँ ग्रामीण क्षेत्रों में शादी स्थलों की संख्या को बढ़ा दिया है वहीं जाम की समस्या गांवों में भी बढ़ गयी हैं. प्रशासन के आदेश ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की फजीहत बढ़ा दी है

जब से शहरी क्षेत्र के विवाह स्थलों को प्रशासन ने प्रतिबंधित किया है उसके बाद से ग्रामीण इलाकों में इस व्यवसाय में भारी ईजाफा हुआ हैं झूसी थाना क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम,से लेकर लीलापुर रोड पर दर्जनों विवाहित अस्थल ऐसे हैं जिनके पास ना तो पार्किंग है ना तो पार्किंग के नाम पर कोई जगह फिर भी ऐसे वैवाहिक अस्थल धड़ल्ले से चल रहे हैं जिनके कारण इन दिनों भीषण जाम का सामना करना पड़ता है सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा से लेकर जगतपुर,सहसों से लेकर तमाम शादी स्थलों की बाढ़ सी आ गयी हैं इन विवाह स्थलों ने शहर की जाम समस्या को गावों में भी बढ़ा दिया प्रशासन की लापरवाही के चलते गाँव की गलियों में जाम की समस्या को बढ़ा दिया।