April 20, 2026

फेल करने की धमकी देकर छात्रा का रेप-

Spread the love

फेल करने की धमकी देकर छात्रा का रेप, गिरफ्तार आरोपी लिपिक बहाने से बार-बार बुलाया करता था छात्रा का आरोप है कि ढाई माह पहले मोनू ने उसे झांसा देकर कॉलेज के कार्यालय में बुलाया और फिर उसे फेल कर देने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया-

 

उत्तर प्रदेश- हरदोई में एक छात्रा को फेल करने की धमकी देकर एक महाविद्यालय के लिपिक द्वारा छात्रा से रेप और उसके बाद अक्सर उसे बुलाए जाने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. आरोपी लिपिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है. कोतवाली शहर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली एक छात्रा ने शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है|

शिकायत में क्या कहा है

एफआईआर में उसने कहा है कि वह माधौगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित डिग्री कॉलेज में बीए फाइनल की छात्रा है. माधौगंज थाना क्षेत्र का सुमेरगंज निवासी मोनू कॉलेज में लिपिक है. छात्रा का आरोप है कि ढाई माह पहले मोनू ने उसे झांसा देकर कॉलेज के कार्यालय में बुलाया और फिर उसे फेल कर देने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया|

 

हरकतों से परेशान थी

छात्रा का आरोप है कि वह उसे बहाने से बुलाता था और ना जाने पर फेल करने की धमकी देता था. इसकी हरकतों से परेशान होकर उसने आखिर परिजनों से पूरी बात बताई. इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी. छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सीओ हरियावां परशुराम सिंह ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है|