चिल्ड्रेन अस्पताल में मासूम बच्चों की सेवा में गुजार दिए 36 वर्ष, ऐसी हैं नर्स उमा-
प्रयागराज- *International Nurses Day 2022*
आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस है-
ऐसे में प्रयागराज की सेवा भावना की मिसान बनीं सरोजनी नायडू बाल रोग चिकित्सालय यानी चिल्ड्रेन अस्पताल की मैट्रन उमा देवी की चर्चा करना जरूरी है। उमा देवी ने बीमार अवस्था में लाए जाने वाले मासूम बच्चों, उनके परेशान माता-पिता के साथ पूरी आत्मीयता जताते हुए 36 वर्ष गुजार दिए हैं। उमा देवी के कायल तो स्टाफ के भी सभी लोग हैं लेकिन उनकी सेवा एक साधना के रूप में भी झलकती है।
उमा देवी 1986 में चिल्ड्रेन अस्पताल में ज्वाइन किया था : मूलरूप से सुल्तान की रहने वाली उमा देवी ने बतौर नर्स चिल्ड्रेन अस्पताल में चार जुलाई 1986 को ज्वाइन किया था। शुरुआत में ही उन्हें पलंग पर भर्ती मासूम बच्चे अपने जैसे महसूस होने लगे। उन्हें प्यार, दुलार के साथ चिकित्सा कार्य में जुट गईं और समय के साथ यही उनका ध्येय भी बन गया। 36 वर्ष हो चुके हैं अब उमा देवी संगमनगरी की स्थायी निवासी हो चुकी हैं, दो-ढाई वर्ष ही बचे हैं सेवानिवृत्ति को। अब उनका काम तो अस्पताल की हर एक गतिविधियों, कोने-कोने में व्यवस्थाओं की देखरेख करना है लेकिन मन उनका बच्चों में ही बसता है।
उमा देवी मरीज बच्चों के बेड के पास पहुंचकर स्वजनों से हालचाल पूछती हैं : अक्सर पहुंच जाती हैं वार्डों में पलंग के पास, या फिर इमरजेंसी और एनआइसीयू में। सभी अधीनस्थ स्टाफ से यह कहती हैं कि बच्चे भगवान का रूप हैं इनमें ही जीने की आदत डालें। कहती हैं कि काम को छोड़कर भागना नहीं चाहिए, जिम्मेदारी कभी पहले से ज्यादा आए तो उसे चुनौती मानकर और अच्छे से निभाना चाहिए। हमेशा यही सोचना चाहिए कि मुझसे हो सकता है तो करें।
बोलीं उमा देवी, सेवा भाव नर्सों के मन में होना चाहिए : 2009 में उमा देवी अस्पताल में मैट्रन हो गईं। 2006 की एक घटना को याद करते हुए बताती हैं कि आइसीयू में एक बच्चा भर्ती हुआ था गंभीर हालत में। उसके माता पिता ने लव मैरेज की थी। उनके पास पैसे कम थे। जो भी थे बीच इलाज ही खत्म हो गए। बच्चे के पिता ने हाथ जोड़कर रोते हुए कहा कि सिस्टर, आप ही देखिए किसी तरह से हमारा बच्चा ठीक हो जाए। इस पर मन में सिहरन हुई तो हर तरह से मदद कर उसके बच्चे को स्वस्थ करके घर भेजा। कहा कि यही सेवा भाव नर्सों के मन में भी होना चाहिए।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-