October 28, 2026

अपराधियों की दिमागी खुराफात पकड़ेगी सिग्नल प्रोसेसिंग चिप, पुलिस के लिए मददगार साबित होगी–

Spread the love

अपराधियों की दिमागी खुराफात पकड़ेगी सिग्नल प्रोसेसिंग चिप, पुलिस के लिए मददगार साबित होगी-

 

प्रयागराज: अपराध की नीयत से सड़क पर घूम रहे अपराधी आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस (एआइ) तकनीक से लैस स्मार्ट सिटी के कैमरों की नजर से नहीं बच पाएंगे। चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में सिग्नल प्रोसेसिंग चिप लगाई जाएगी, जो लोगों के दिमाग में कोई आपराधिक योजना की जानकारी देगी। ऐसी किसी संदेहास्पद गतिविधि की पहचान कर एआइ आधारित साफ्टवेयर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और पुलिस कंट्रोल रूम को संदिग्ध की लोकेशन के साथ सावधान कर देगा।

 

डीप लर्निंग तकनीक पर आधारित चिप : इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने डीप लर्निंग तकनीक आधारित सिग्नल प्रोसेसिंग चिप विकसित की है, जो इंसान के चेहरे, शारीरिक हाव-भाव, व्यवहार और शरीर के तापमान में आए अंतर से ही उसकी खुराफाती गतिविधि का पता लगाएगा। विज्ञान एवं तकनीक विभाग, भारत सरकार ने इलेक्ट्रािनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के प्रो. आशीष खरे को मानव के संदेहास्पद व्यवहार का अध्ययन कर इंटेलीजेंस सर्विलांस सिस्टम तैयार करने प्रोजेक्ट सौंपा था। इसका पहला चरण पूरा हो गया है।

 

शोध प्रकाशित हुआ है : यह शोध इंटरनेशनल जरनल आफ आर्टिफिशियल टूल्स एंड एप्लीकेशन और न्यूरल कंप्यूटिंग एंड एप्लीकेशन में प्रकाशित हुआ है। डीप लर्निंग आधारित इस विधि को तैयार करने के लिए चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से ली गई 10 हजार से अधिक वीडियो क्लिप का अध्ययन किया गया है। सड़क पर मारपीट, दुर्घटना के बाद की गतिविधियां, दोस्ताना व्यवहार, गुस्सा, चुप्पी, आवेश, उग्रता, उन्मादी समूह सहित इंसानों के 100 से अधिक एक्शन को साफ्टवेयर की मदद से पहचाना गया है।

 

जानें तकनीक की खासियत : इसकी खासियत होगी कि नाइज विजन कैमरों में भी चेहरे के भाव से पता लग जाएगा।हर गतिविधि पर पैनी नजर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित साफ्टवेयर युक्त सिग्नल प्रोसेसिंग चिप को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा। चिप में मौजूद शारीरिक हाव-भाव और व्यवहार के डाटा के आधार पर कैमरे सड़क पर चल रही इंसानी गतिविधियों पर नजर रखेगा। यह पूरी प्रक्रिया स्वचालित होगी और संदिग्ध गतिविधि भांपने के बाद मौजूद साफ्टवेयर स्वत: अलर्ट जारी करेगा। जो व्यक्ति कर कुछ रहे होते हैं और सोच कुछ अलग रहे होते हैं तो उनके शरीर के तापमान में बहुत मामूली वृद्धि होती है, इसको इंफ्रारेड कैमरे ही पकड़ सकते हैं।

 

क्‍या कहते हैं प्रो. आशीष : इलाहाबाद