April 19, 2026

गैर सरकारी बालिका सुधार गृह ओर अनाथालयों की जांच कराई जाए : विधायक प्रदीप यादव

Spread the love

जेवीएम विधायक प्रदीप यादव ने कहा है की बिहार सरकार के साथ साथ हमलोगों की ये मांग झारखण्ड सरकार से भी है की व राज्य में ऐसे सभी बालिका सुधार गृह, अनाथालयों, की जांच कराए जो सरकारी व गैर सरकारी देखरेख में चल रहे हों !
ताकि वहां कोई अनैतिक कार्य न हो रहा हो । क्योंकि ऐसे हैवान कहीं भी हो सकते हैं ।। एवं आप तमाम नागरिकों से भी अनुरोध है कि अगर आपके अगल बगल कोई ऐसा अनाथालय/बालिका सुधार गृह/ आदि हो जहां हमारे व आपकी बेटियां व बहनें घर परिवार से दूर किसी कारण से रहती हों , ओर आपको ज़रा सा भी उनके मालिकों/ या वहां आने जाने वालों की हरकत में किसी भी प्रकार का संदेह हो या किसी अनैतिक कार्य के होने की जानकारी हो तो आप अपने नजदीकी अफसरों/ जनप्रतिनिधियों/मीडिया के माध्यम से इसकी खबर करें ।