दुमका:-(झारखंड)
===========
*ग्रामीणों की समस्या का समाधान करनेवाले प्रत्याशी को ही दें वोट : “ग्राम जागृति मिशन” ग्रुप की अपील ।*
🔹️ गाँव के लोगों में आवश्यक जागृति व सकारात्मक सोच को विकसित करने के उद्देश्य से बने “ग्राम जागृति मिशन” ग्रुप ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 को स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ सफल बनाने में सहयोग करने हेतु जन-जागरूकता के तहत साफ-सुथरे छविवाले , कर्मठ , शिक्षित , जुझारू व लोगों की समस्या को समझकर समाधान करनेवाले योग्य उम्मीदवार को वोट देने की ग्रामीणों से की अपील ।
🔹️ झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत(आम) चुनाव 2022 में जिला परिषद , मुखिया , पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य के लिए प्रखंडवार अलग-अलग चरणों में होनेवाले मतदान के लिए मैदान में खड़े हैं कई प्रत्याशी ।
🔹️ प्रत्याशियों के लिए आवंटित हो चुका है चुनाव चिह्न ।
🔹️ पिछले हुए पंचायत-चुनावों से अलग हटकर इस बार मतदाताओं के बीच हो रही अच्छी सोचवाली चर्चा और उधेड़बुन से प्राप्त खबर के अनुसार योग्य, कर्मठ, शिक्षित , ईमानदार और जुझारू उम्मीदवार को ही चुनने का बना रहे हैं मन ।
🔹️ सरकार द्वारा पंचायत को प्राप्त कराई जानेवाली विकास की राशि को जनकल्याण के लक्षित व उपयुक्त मद में खर्च करनेवाले प्रत्याशी को ही इस बार वोट मिलने की उम्मीद
🔹️ पंचायत की समस्याओं को समझनेवाले और उसका समाधान करनेवाले कुशल प्रत्याशी को ही दें वोट ।
(सौजन्य:-“ग्राम जागृति मिशन”)
सुशील झा

More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-