दुमका:-(झारखंड)
===========
*एक अधिवक्ता का “सुपर टाॅनिक चुनावी संदेश” का वीडियो सोशल मीडिया में छाया*
🔹️ झारखंड में पंचायती चुनाव में वर्षों से बिछाए जाते रहे मतदाता-चादर का पोल खोलते और उसपर पड़े धूल को साफ करने के प्रयास में देवघर जिला के मधुपुर के रहनेवाले अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार वर्मा ने अपने वीडियो के माध्यम से लोगों को वास्तविकताओं से किया रू-ब-रू तथा वोट के लिए किया जागरूक ।
🔹️ परमिशन के रूप में नोमिनेशन से लेकर जमकर कलेक्शन तक का बताया कड़वा सच ।
🔹️ करने आया है नोमिनेशन ।
मांग रहा परमिशन
लड़ेगा एलेक्शन
दे दो परमिशन
क्योंकि हो रहा नोमिनेश चुनावी तारीख में हैएक्जामिनेशन
अगर पास हो गया ,
तो जमकर करेगा कलेक्शन
क्योंकि यही है उसका एम्बीशन
॰ ॰ ॰ ॰ ॰ ॰ ॰ ॰ ॰ ॰ ॰ ॰ ॰ ॰
बेचारी जनता है नादान
जिसका अच्छा है खानदान
वो तरह-तरह का करता है दान
कभी अन्नदान , कभी भूदान
कभी गोदान , कभी रक्तदान
कभी वरदान , कभी कन्यादान
हर सामान के लिए टैक्सदान
जो रहने हैं हमेशा सावधान
जो सोच-समझ से करते हैं दान
लेकिन गलती से जब किसी को
मिल जाता है ज्यादा दान
तो वो खा-पीकर हो गया बलवान
धनवान , पहलवान और कहता है “हमीं हैं भगवान” ।
वो पूरा करता है अपना अरमान
और उसको जब हो जाता है ज्यादा अभिमान, तो पंचायत भवन को बना देता है बेईमानों का दुकान ।
इसलिए वैसे-वेसे आदमी का करिए पहचान :-
कि कौन बना देता है बेईमानों का दुकान ।
उसको ज्यादा हो गया अभिमान
डुगडुगी बजाकर लूट लीजिए उसके घर का सारा सामान ।
और बांट दीजिए बेचारों मजदूर किसान या जहाँ हो रहा किसी का बेटी-कन्या का दान ।
और अगर ज्यादा तेरी-मेरी करे तो उठाकर डाल दीजिए, जहाँ बड़का-बड़का है पत्थर और कोयला का खदान ।
यही है समस्या का समाधान ।
तभी खत्म होगा धरती से बेईमान
तभी बचेगा ये भारत का संविधान
🔹️ मौजूदा भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी बेवश जनता के लिए एक अधिवक्ता ने दिया सही संदेश ।
सुशील झा

More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-