May 2, 2026

प्रेमिका के अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रेमी की प्रेमिका के घरवालों ने जमकर पिटाई कर दी, जिसकी अस्पताल ले जाते समय हुई मौत-

Spread the love

प्रेमिका के अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रेमी की प्रेमिका के घरवालों ने जमकर पिटाई कर दी, जिसकी अस्पताल ले जाते समय हुई मौत-

 

कुंडा कोतवाली के मियां का पुरवा गांव निवासी भैयाराम का प्रयागराज जनपद के मंसूराबाद की एक युवती से प्रेम चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। युवती ने इस बारे में घरवालों से बात की तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इससे नाराज युवती ने बीती दो मई को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

अस्पताल ले जाते समय गई जान-

 

इस पर परिजन शव घर ले आए और अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इस दौरान भैयाराम भी वहां पहुंच गया। उसे देखते ही युवती के परिजन भड़क गए। कई लोग एक साथ उस पर टूट पड़े। उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। इससे वह बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों ने बृहस्पतिवार की सुबह बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कुंडा पुलिस घटना की जानकारी से इनकार करती रही।