May 2, 2026

राजस्थान के जयपुर में सदर थाना इलाके में प्रेमिका और उसके भाई की गला रेत कर हत्या कर, प्रेमी पहुंचा थाने-

Spread the love

राजस्थान-

 

राजस्थान के जयपुर में सदर थाना इलाके में प्रेमिका और उसके भाई की गला रेत कर

हत्या कर, प्रेमी पहुंचा थाने-

 

थानाधिकारी पृथ्वी पाल सिंह ने बताया कि मृतक 16 वर्षीय पूनम और 19 वर्षीय तरुण उर्फ सोनू दोनों विद्यार्थी थे और जो पिछले चार साल से मेहरों के मोहल्ले में अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में निवास कर रहे थे। गुरुवार सुबह जब पूनम और तरुण के माता-पिता काम पर चले गए उसके बाद पड़ोस के कमरे में किराए से रहने वाला गुलशन उनके कमरे में घुस आया, जिसने धारदार चाकू से दोनों भाई-बहनों का गला रेत कर उनकी हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद गुलशन खुद सदर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। मृतकों और हत्यारे के बीच में किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं बताया जा रहा है। मृतक लड़की नौंवी क्लास में पढ़ती थी, गुरुवार सुबह उसका एग्जाम था। पूनम के मां-बाप रेलवे स्टेशन पर काम करते हैं। सुबह काम पर जाने से पहले पूनम को जगाकर गए थे। जांच में सामने आया कि गुलशन पूनम से प्रेम करता था और पूनम पर शादी का दबाव बना रहा था। वह बार-बार पूनम से कहता था कि वह शादी करेगा तो उससे ही करेगा। इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। हत्या किन कारणों से की गई इसकी जांच की जा रही है।