June 14, 2026

गुलाब बाग़ उद्यान का किया प्रमुख सचिन ने निरीक्षण

Spread the love

वाराणसी (व्यूरो) – प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, उ0प्र0 डा0रजनीश दुबे ने गुरूवार को सिगरा थाना के सामने स्थित गुलाब बाग उद्यान के निरीक्षण के दौरान उद्यान का नामकरण सुभाष चन्द्र बोस के नाम पर ‘‘सुभाष पार्क’’ रखे जाने का सुझाव दिया। उन्होने पार्क के अन्दर चारो तरफ पाथ-वें बनाये जाने के साथ ही पार्क में स्थापित सुभाष चन्द्र बोस के प्रतिमा की छाजन के रूप में लगे टीन शेड को हटाकर स्थाई रूप से बनवाये जाने का निर्देश दिया।

उद्यान के अन्दर स्थिल ओवरहेड टैंक सहित पार्क के अन्दर एलईडी लाइट लगवाये जाने का निर्देश दिया। ओवरहेड टंकी के पीलर के साथ ही उद्यान के एक कोने में बने शौचालय के ऊपर लतर वाले पौधे भी लगवाये जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उद्यान के प्रवेश द्वार को बदलकर खूबसूरत गेट लगवाये जाने का भी निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी सहित लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

2018(सू0वि0) लीडर की भूमिका से कार्य करें जिला स्तरीय अधिकारी–डॉ रजनीश दुबे
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, उ0प्र0 डा0रजनीश दुबे गुयवार को कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान 15 अगस्त पर लगाए जाएं 8 लाख से अधिक पौधे लगाये जाने का निर्देश दिया। उन्होने गाँव और कस्बों में लगने वाले हाट बाजार को किसान बाज़ार के रूप में विकसीत किये जाने पर विशेष जोर दिया। बताया गया कि सामूहिक विवाह योजना में सवा दो करोड़ रुपये उपलब्ध है। उन्होने इसमें पात्रों का चयन कर विवाह योजना के कार्यक्रम को वृहत स्तर पर कराए जाने का निर्देश दिया।

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, उ0प्र0 डा0रजनीश दुबे ने सौभाग्य योजना में इस वर्ष एक लाख विद्युत कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए इसे हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। जन समस्याओं पर बिना कार्रवाई के निस्तारण दिखाने वाले अधिकारियों को सुधर जाने की चेतावनी देते हुए कहा कि उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाही की जाएगी। उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई और उप निदेशक मंडी को कार्यों में शिथिलता पर चेतावनी देते हुए अपनी कार्यसंस्कृति में सुधार लाने का निर्देश दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ के चिकित्सा अधिकारी को वहां से हाटने के लिए निर्देशित किया।

मुसहर परिवारों में कोई परिवार आवास विहीन न रहे, यह हर हाल में शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। आईपीडीएस योजना से 15 प्रतिशत लाइन लॉस काम हुआ है और शहर में एलईडी लाइट लगने से विद्युत बिल में चालीस प्रतिशत की बचत होने की बात भी उन्होंने कही। उप निदेशक कृषि को निर्देशित करते हुए कहा कि वे कैम्प लगाकर केसीसी बनवाएं। जौनपुर एनएचएआई को जून 2019 तक हर हाल में पूरा कर लिए जाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

गोइठाहां सॉलिड वेस्ट प्लांट को 2 अक्टूबर तक हर हाल में शुरू कराए जाने के लिए निर्देश दिए। बैठक में कर करेत्तर, तहसील समाधान दिवस, आईजीआरएस, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल अमृत योजना, स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन, प्राइमरी स्कूलों में पोषक वितरण आदि की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी सहित लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।