पंजाब : एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बार पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने इसको लेकर सवाल उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने नसीहत भी दी है कि सेना का राजनीतिकरण बंद होना चाहिए।
सिद्धू ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ”300 आतंकी मारे गए। हां या नहीं? तो इसका क्या उद्देश्य था? आप आतंकियों को मार गिराने गए थे या पेड़ों को? क्या यह चुनावी हथकंडा है? विदेशी शत्रु से लड़ने के नाम पर हमारे लोगों से छल हुआ है। सेना का राजनीतिकरण बंद कीजिए।’ इसके आखिर में नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा है, ‘ऊंची दुकान, फीका पकवान।’

More Stories
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक मामले में अब 9 पुलिस अफसरों पर गाज गिरी-
सेंट्रल जेल गोइंदवाल में कैदियों में खूनी संघर्ष-
बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल बनी सदस्य वित्त रेलवे बोर्ड व पदेन सचिव,भारत सरकार-