प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। वहां जामनगर में पीएम ने 750 बेड वाले नये बने गुरु गोविंद सिंह अस्तपाल और पी.जी होस्टल का लोकार्पण किया। इसके अलावा सौनी प्रोजेक्ट, महानगर पालिका जामनगर एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी और सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के विभिन्न प्रोजेक्टों का भी लोकार्पण किया।
पीएम ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सालों से, गुजरात में पानी की कमी का बड़ा मुद्दा था। हालांकि इस समस्या को हल करने के लिए एक दृढ़ संकल्प भी था। हमने पानी की कमी को सुधारने के लिए काम किया। अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए पीएम ने कहा कि जब अटल जी प्रधानमंत्री थे, आदिवासी समुदायों के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया गया था।
वर्तमान एनडीए सरकार ने मत्स्य क्षेत्र के लिए एक नया मंत्रालय बनाया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश इस बात से सहमत है कि आतंक के खतरे को खत्म करना है। यह नेचुरल बात है कि हम सभी को अपनी सेना पर विश्वास करना चाहिए और सेना पर गर्व करना चाहिए। फिर भी, मुझे समझ नहीं आया कि कुछ लोग अभी भी सेना पर सवाल क्यों उठाना चाहते है।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक