*अखिलेश यादव का शिवपाल जी को अपमानित करना निंदनीय- मनोज यादव*
*जैसे मायावती ने कांशीराम जी के सहयोगियों को किनारे लगाया वैसे ही अखिलेश भी नेता जी के करीबियों को किनारे लगा रहे हैं*
*अब सपा बसपा बनने को अभिशप्त है*
लखनऊ, 28 अप्रैल 2022। कांग्रेस पिछड़ा विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा है कि अखिलेश यादव जब अपने पिता और चाचा के नहीं हुए तो वे आम यादव समाज के क्या होंगे। उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा लगातार शिवपाल यादव को अपमानित करने को निंदनीय बताया।
मनोज यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव जी के सभी सहयोगियों को ठीक उसी तरह किनारे लगा दिया है जैसे मायावती जी ने कांशीराम जी के सहयोगियों को किनारे लगाया था। इसीलिये सपा अब बसपा की स्थिति में पहुँचने को अभिशप्त है। इसी रवैय्ये के कारण अखिलेश आम कार्यकर्ताओं का सम्मान भी खो रहे हैं।
मनोज यादव ने कहा कि अखिलेश यादव की 2012 से 2017 तक वाली सरकार ने समाज में यादव समुदाय की छवि खराब कर दी। उन्होंने ठेकेदारों और अपराधियों को प्रोमोट किया। सपा ने प्रमोशन में आरक्षण का विरोध कर दलितों को धोखा दिया तो वहीं अब आज़म खान से दूरी बना कर मुस्लिम विरोधी भी हो गयी है। इसीलिये अब बाकी समुदाय और यादव समुदाय के भी जागरूक लोग सपा से मजबूरी में दूरी बना चुके हैं। जिसके कारण यादव बहुल सीटों पर भी सपा को हार का सामना करना पड़ा।
द्वारा जारी
मनोज यादव
चेयरमैन ओबीसी विभाग
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी

More Stories
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-