Pawan Singh Divorce: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने कोर्ट में दी तलाक की अर्जी, पत्नी ज्योति ने लगाए ये गंभीर आरोपl
Pawan Singh Filed Divorce Case in Court: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी लगाई है. उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति से तलाक मांगा है. भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके चाहने वालों के लिए भी ये चौंकाने वाली खबर है. अभिनेता पवन सिंह ने आरा फैमिली कोर्ट में पत्नी ज्योति सिंह (Pawan Singh Jyoti Singh) से तलाक की अर्जी दी है. आज गुरुवार को इस तारीख पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह पहुंचीं, लेकिन पवन सिंह नहीं पहुंचे. अब इस मामले में अगली सुनवाई 26 मई को होगी.पत्नी का आरोप है कि पवन सिंह ने दो-दो बार गर्भपात कराया है. पवन सिंह की पत्नी के अधिवक्ता विष्णु धर पांडेय ने मीडिया को बताया कि शादी के बाद पवन सिंह पत्नी के साथ अत्याचार करते थे. वैवाहिक जीवन में पवन सिंह के व्यवहार से कटुता आई. पवन सिंह पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी करते थे. उनकी पत्नी ज्योति सिंह आज आरा कुटुम्ब न्यायालय में पहुंचकर अंतरिम भरण-पोषण की न्यायालय से मांग की.पत्नी का आरोप है कि पवन सिंह ने दो-दो बार गर्भपात कराया है. पवन सिंह की पत्नी के अधिवक्ता विष्णु धर पांडेय ने मीडिया को बताया कि शादी के बाद पवन सिंह पत्नी के साथ अत्याचार करते थे. वैवाहिक जीवन में पवन सिंह के व्यवहार से कटुता आई. पवन सिंह पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी करते थे. उनकी पत्नी ज्योति सिंह आज आरा कुटुम्ब न्यायालय में पहुंचकर अंतरिम भरण-पोषण की न्यायालय से मांग की.

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza