पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता हमारे जवानों के पराक्रम पर संदेह कर रहे हैं. जैसे इन लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाये थे, वैसे ही वे अब आतंकी ठिकानों पर हुए हवाई हमलों का सबूत मांगने लगे हैं। ये मुझे ही रास्तेी से हटाने की साजिश कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि आपने देखा होगा कि इस्लामिक देशों के सम्मेलन में कैसे हमारी बात सुनी गई यह पचास साल बाद हुआ है। क्या आपको ये सुनकर गर्व नहीं होता। पचास साल से कांग्रेस की सरकार थी तब ऐसा क्यों नहीं हुआ। हाल ही सऊदी के प्रिंस भारत आए थे। भोजन के बीच बातों बातों में मैंने उन्हें कहा कि हमारे देश के लोग गरीबी से बाहर आ रहे हैं उनके मन में भी कई इच्छाएं आती हैं। मैंने उनसे कहा कि हमारे मुस्लिम भाइयों के लिए हज का कोटा बढ़ा दीजिए तो उन्होंने बढ़ा कर 2 लाख का कोटा कर दिया। अपने सरकार की विदेश नीति की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सऊदी अरब के जेलों में बंद 850 लोगों को छोड़ने का निर्णय लिया गया।
आप सभी साक्षी है, जब हमारे देश की सक्षम सेना आतंक को कुचलने में जुटी है। चाहे वो सीमा के भीतर हो या बाहर, ऐसे समय में देश के भीतर ही कुछ लोग क्या क्या कर रहे हैं? देश की सेना का मनोबल बढ़ने की बजाय वो ऐसे काम कर रहें हैं, जिससे दुश्मन के चेहरे खिल रहे हैं।

More Stories
पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे-
अतीक अशरफ हत्याकांड का असर यूट्यूबर पत्रकारों पर अब पड़ने लगा-
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-