*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद पीएम मोदी लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने जनता से तीन बार भारत माता की जय का नारा लगवाया। पीएम ने बिहार वासियों का उनकी एक मुख्य भाषा भोजपुरी में अभिवादन किया।
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पहले भी कई बार बिहार आने का मौक मिला है। पीएम ने नीतिश कुमार और बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सुशील मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज जब बिहार की सरकार और दिल्ली की बीजेपी सरकार मिल कर काम कर कर रही है तो बिहार के विकास को एक नई दिशा मिल रही है इसलिए वे बधाई के पात्र हैं।पीएम मोदी ने पुलवामा के शहीद संजय सिन्हाच व रतन ठाकुर तथा शहीद पिंटू कुमार सहित बिहार के सभी शहीदों को नमन किया। पी एम ने कहा कि
एनडीए की सरकार ये सुनिश्चित करने में जुटी है कि बिहार में विकास की पंचधारा यानि बच्चों को पढ़ाई, युवा को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसान को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई, ये सुनिश्चित हो । आज से कुछ दिन पहले ही मैंने बरौनी में हजारो करोड के प्रोजेक्टह की शुरूआत की थी। मुझे ये देखकर खुशी होती है कि नितीश बाबू जैसे कर्मठ, शालीन और गरीबों की चिंता करने वाले व्यक्तित्व ने कैसे बिहार को उस पुराने दौर से बहार निकालकर एक नई दिशा दी हपीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने विकास की जिस रफ्तार को पकड़ा है, वो और गति पकड़े इसके लिए केंद्र की एनडीए सरकार ने निरंतर प्रयास किया है। कुछ दिन पहले ही बरौनी में 30 हज़ार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात बिहार को दी गई थी। ये बिहार के विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की एक झलक भर थी। यहां गांव और शहरों की सड़कों को, यहां के नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण हुआ है। जो पुराने पुल हैं, उनको सुधारा जा रहा है, नए फ्लाइओवर्स का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे की पुरानी व्यवस्थाओं में सुधार किया गया है, उनका बिजलीकरण हो रहा है। पटना रेलवे जंक्शन को नए रंग-रूप में आप सभी देख ही रहे हैं।पीएम मोदी ने कहा कि चारे के नाम पर क्या-क्या हुआ है, ये बिहार के लोग बहुत बेहतर तरीके से जानते हैं। ये जो लूट-खसोट, चोरी-चकारी, बेनामी प्रॉपर्टी और बिचौलियों की संस्कृति बिहार और देश की राजनीति में दशकों से सामान्य हो चुकी थी, उसको बंद करने की हिम्मत हमने दिखाई है। जो गरीबों का छीन कर अपनी दुकान चला रहे थे, वे चौकीदार से परेशान हैं। इसीलिए चौकीदार को गाली देने की साजिश चल रही है। आप यकीन रखिए। आपका चौकीदार पूरी तरह चौकन्ना है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ये सुनिश्चित करने में जुटी है कि बिहार में विकास की पंचधारा यानि बच्चों को पढ़ाई युवा को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसान को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई, सुनिश्चित हो। हमारे किसानों के लिए भी देश के इतिहास की सबसे बड़ी योजना ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ अब जमीन पर उतर गई है। इस योजना का लाभ बिहार के 1.5 करोड़ से अधिक किसानों सहित देश के लगभग 12 करोड़ किसानों को होगपीएम मोदी ने कहा कि सुरक्षा चाहे गरीब की हो या देश की, देश पर बुरी नजर रखने वालों के सामने आपका ये चौकीदार और हमारा एनडीए गठबंधन दीवार बनकर खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब भारत अपने वीर जवानों के बलिदान पर चुप नही रहता, चुन चुन कर बदला लेता है। देश में अगर ‘महा मिलावट’ वाली सरकार होती तो न फैसले होते और न ही गरीबो का कल्याण होता। इन लोगों की प्रवृत्ति अपना विकास करने की है, देश का विकास करने की नहीं।
पीएम मोदी ने कहा कि सुरक्षा चाहे गरीब की हो या देश की, देश पर बुरी नजर रखने वालों के सामने आपका ये चौकीदार और हमारा एनडीए गठबंधन दीवार बनकर खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब भारत अपने वीर जवानों के बलिदान पर चुप नही रहता, चुन चुन कर बदला लेता है। देश में अगर ‘महा मिलावट’ वाली सरकार होती तो न फैसले होते और न ही गरीबो का कल्याण होता। इन लोगों की प्रवृत्ति अपना विकास करने की है, देश का विकास करने की नहीं। हमारे वीर जवानों ने जो कार्रवाई की उसका सबूत मांग रहे है, आखिर कांग्रेस क्यों वीर जवानों का मनोबल तोड़ में लगी है। अब भारत बदल चुका है चुन चुन कर हिसाब लेता है। जब आतंक की फैक्ट्री चलाने वालों के खिलाफ एक सुर से बात करने की ज़रूरत थी, तब दिल्ली में 21 पार्टियां मिलकर मोदी के खिलाफ, केंद्र की एनडीए सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के लिए इकट्ठी हुईं थी*


More Stories
पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे-
अतीक अशरफ हत्याकांड का असर यूट्यूबर पत्रकारों पर अब पड़ने लगा-
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-