प्रयागराज
गुजरात के साबरमती जेल में बंद बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है अतीक के छोटे बेटे अली पर पुलिस पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था
अब पुलिस ने उसे बढ़ा कर 50 हज़ार कर दिया है और करेली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम तेज़ी से अली की तलाश कर रही है
अली पांच करोड़ की रंगदारी और जानलेवा हमले मामले में फरार चल रहा है अतीक अहमद के साढू इमरान जेई के भाई जीशान ने बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अली अहमद समेत नौ लोगों पर 31 दिसंबर को मारपीट और पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में करेली थाना में मुकदमा दर्ज कराया था
जिशान का आरोप था कि अली अपने गुर्गों के साथ करेली स्थित उसके कार्यालय पर पहुंचा और जेसीबी से उसकी बाउंड्रीवाल तोड़ दी और अहमदाबाद जेल में बंद अपने पिता से बात कराई
जेल में बन्द अतीक ने जमीन को अपनी पत्नी साइस्ता परवीन के नाम करने को कहा था इनकार करने पर अली ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी
घटना के संबंध में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है अली अभी भी फरार चल रहा है
बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद इस वक्त गुजरात के अहमदाबाद जेल में बंद है वहीं उसके दो बेटे उमर और अली फरार चल रहे हैं
पुलिस ने अली पर जहां अब इनाम की रकम 25 हजार से बढ़ा कर 50 हज़ार घोषित किया है वहीं, उमर पर पहले ही 2 लाख का इनाम घोषित कर चुकी है





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-