पेट्रोल पम्प के पास युवक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ़्तार, तमंचा बरामद
प्रयागराजः थाना नवाबगंज पुलिस ने दिनदहाड़े पैट्रोल पम्प के पास युवक को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी को गुरुवार श्रिंगवेरपुर से गिरफ्तार किया।
मुख्य अभियुक्त सुनील ओझा उर्फ महाकाल को स्थानीय पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।
*सोमवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के पयासी का पूरा गांव निवासी 32 वर्षीय आशुतोष मिश्र सोमवार की सुबह वहीं के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने के लिए पहुंचा था। अभी वह वाहन में पेट्रोल भरवा रहा था की इसी दौरान वहां उसका दोस्त सुनील ओझा पहुंचा।*
*दोनो में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो आरोपी ने अपने पास रखे तमंचा को निकाल लिया। यह देख आशुतोष वहां से भागा।*
*उस युवक ने दौड़ाकर आशुतोष को गोली मार दी। किसी तरह वह भागा तो एक और गोली मारी, जिससे लहूलुहान होकर वह गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया था। आरोपी के ऊपर कई मुकदमे पहले से हाई लंबित चल रहे हैं।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-