आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने विडियो जारी कर माना है कि उसके ठिकाने पर भारतीय वायुसेना ने हमला किया था। जैश के सरगना मसूद अज़हर के भाई मौलाना अम्मार ने कबूला कि भारत की वायुसेना ने उस जगह पर बम गिराए जहां जैश आतंकियों को ट्रेनिंग देता था। हालांकि विडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं नहीं की जा रही है।
उस ने माना कि भारत ने किसी एजेंसी की बिल्डिंग पर हमला नहीं किया या किसी एजेंसी के मुख्यालय पर हमला नहीं किया बल्कि भारत ने उस जगह को निशाना बनाया जहां एजेंसी के लोग आ कर मीटिंग करते थे। जहां तालिब इल्म जिहाद को समझते थे और कश्मीर की मदद को अपने लिए फ़र्ज़ करार देते थे।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कश्मीर में जिहाद के नाम पर लोगों को तैयार किया जाता था। इस ऑडियो में लोगों को भारत के लड़ाकू विमानों के हमले की आड़ में जिहाद के लिए उकसाया जा रहा है। पाकिस्तान से निष्कासित पत्रकार ताहा सिद्दिकी ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पोस्ट किया है।





More Stories
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-
पोर्न स्टार से रिलेशनशिप छिपाने के आरोपी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार-
बांग्लादेश के फेमस बंगा बाजार में लगी भीषण आग, 6000 दुकाने आग की चपेट में-