बमरौली में नवयुवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्याl
प्रयागराज थाना पुरामुफ्ती अंतर्गत बमरौली पजावा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जिसका नाम सनी पटेल पुत्र संतोष पटेल उम्र लगभग 25 वर्ष व मोटरसाइकिल मकैनिक था जिसका 1 वर्ष पहले विवाह हुआ था उसने फांसी कितने बजे लगाया क्यों लगाया क्या कारण था घर वाले सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैंl
जब घरवाले आज सुबह दिनांक 7 अप्रैल 2022 को दिन गुरुवार कमरे में देखें तो पुत्र फांसी पर झूलता हुआ मिला जिसकी मौत हो चुकी थी घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है आनन-फानन में घर वाले ने इनकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस चौकी प्रभारी बमरौली शिव प्रताप सिंह को दी मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाl
बमरौली पुलिस चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी होगा उचित कार्रवाई की जाएगीl





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-