चेकिंग के दौरान एसएसपी ने अपने विभाग के सिपाही का कटवाया चालानl
प्रयागराज: रोज़ाना की भाँति अपने दल-बल के साथ पैदल गस्त पर निकले पुलिस कप्तान अजय कुमार ने अपने ही ट्रैफ़िक पुलिस के दारोग़ा की सरकारी मोटर साइकिल का चालान कटवाया. दरोगा के नम्बर प्लेट पर लिखा हुआ रजिस्ट्रेशन नम्बर मिटा हुआ था। दारोग़ा पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. घटना कालिन्दीपुरम तिराहा, थाना धूमनगंज क्षेत्र की है. यही नहीं, ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन करने वाले दारोगा जवाहर एवं सरकारी गाड़ियों का रख रखाव करने वाले इंस्पेक्टर नागेन्द्र मिश्रा को व्यक्तिगत पत्रावली पर कठोर चेतावनी जारी किया जा रहा है. एसएसपी के इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसएसपी का स्पष्ट निर्देश है कि पहले चरण में ट्रैफ़िक नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले पुलिस , हाईकोर्ट , एडवोकेट , अधिवक्ता , प्रधान , प्रेस, पत्रकार, मीडिया, और जाति सूचक शब्द आदि लिखे गए वाहनों को विशेष टार्गेट करके प्रवर्तन की कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ताकि, आम जनमानस स्वतः ही ट्रैफ़िक नियमों का पालन करने को प्रेरित हों।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-