जामताड़ा/मिहिजाम(झारखंड)
===================
*फर्जी लोगों के कारण न्याय मिलने में परेशानी झेल रहे एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या करने का दिया अल्टीमेटम*
■ मिहिजाम/जामताड़ा का एक परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को है मजबूर ।
■ फर्जी लोगों के कारण न्याय मिलने में हो रही परेशानी को लेकर पीड़ित व्यक्ति ने आत्महत्या करने तक का दिया अल्टीमेटम ।
■ मिहिजाम/जामताड़ा क्षेत्र में बढ़ईपाड़ा निवासी जोगेन्द्र साव(उर्फ छक्कू साव) ने अपने जीवन से तंग आकर अपने तीन बेटियों के साथ सामूहिक आत्महत्या कर लेने की बात तक कह दिया ।
■ पेशे से बर्तन दुकानदार जोगेन्द्र साव ने अपने बल बूते पर अपनी माँ, चार भाईयों व बहनों के साथ संयुक्त परिवार में रहते हुए अपनी मेहनत से बनाए मकान में रहते हुए अपनी बहनों का विवाह तक करवाया और साथ रहकर गुजर-बसर करते आ रहा था ।
■ जोगेन्द्र साव के खुशहाल परिवार को देखकर मिहिजाम के कुछ लोगों को जलन होने लगी एवं कुछ दिनों बाद स्थानीय असामाजिक तत्वों ने जोगेन्द्र साव के परिवार में अशांति उत्पन्न करवा दिया । कुछ गलत लोगों के इशारे पर परिवार में फूट डलवाए जाने के बाद दिनों दिन बढ़ती गई तनाव व परेशानी ।
■ परिवार के ही लोगों द्वारा जोगेन्द्र साव को घर छोड़ने के लिए बनाए जाने लगा दबाव । जोगेन्द्र साव की पत्नी पूनम देवी को भी किया जाने लगा परेशान । पत्नी पूनम देवी को घर के सदस्यों और बाहर के लोगों द्वारा कई प्रकार की टीका-टिप्पणी का करना पड़ा सामना । लोगों ने यहाँ तक कहना शुरू कर दिया कि -” केवल बेटियों को ही जन्म देनेवाली इस मनहूस औरत का मुंह देखने से यात्रा खराब होगी , इसे जलाकर मार डालो ।”
हृदय को झकझोर कर रख देनेवाले ऐसे ताने से तंग आकर ही जोगेन्द्र साव ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ सामूहिक आत्महत्या करने की बात तक कह डाला ।
(जोगेन्द्र साव उर्फ छक्कू साव और उसकी पत्नी पूनम देवी की निजी व्यक्तिगत परेशानी के कारण लगाए गए आरोपों से संवाद-प्रेषक का कोई लेना-देना नहीं है । वीडियो देखें)
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-