दुमका(झारखंड)
==========
*सरैयाहाट की स्नेहमयी सेवानिवृत बी.ई.ई.ओ.श्रीमती संध्या रानी मिंज को प्रखंडवासियों ने नम आंखों से दी सम्मानपूर्वक विदाई*
🔹️ दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड में लगभग 4 सालों तक अपनी कुशल कार्यक्षमता से पूरे शिक्षक-समुदाय में प्रशंसित रह चुकीं एवं पूरे प्रखंड में सम्मान पा चुकीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीमति संध्या रानी मिंज मैडम की 31 मार्च ‘2022 को सेवानिवृत हो जाने के उपलक्ष्य में पूरे प्रखंड के शिक्षक-समुदाय की ओर से 4 अप्रैल ‘2022 को बड़े सम्मान के साथ आदर्श मध्य विद्यालय सरैयाहाट के प्रांगण में विदाई समारोह का किया गया आयोजन ।
🔹️ अपने उत्कृष्ट कार्यकौशल से सबों के दिलों में लोकप्रिय पदाधिकारी बन चुकीं श्रीमति संध्या रानी मिंज के विदाई समारोह में काफी संख्या में शिक्षकगण व बच्चे भी हुए थे उपस्थित । जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह को बनाया गया यादगार ।
🔹️ निवर्तमान बी.ई.ई.ओ. श्रीमती संध्या रानी मिंज के इस विदाई समारोह में तीन दिन पूर्व ही योगदान दे चुके नए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महोदय श्री अमिताभ झा का पूरे हर्ष व सम्मान के साथ स्वागत किया गया ।
🔹️सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं बच्चों के हृदय में अपनी ममतामयी व स्नेहिल छवि बना चुकीं बी.ई.ई.ओ.श्रीमती संध्या रानी मिंज की उपलब्धि सदैव स्मरण किए जाएंगे ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-