November 6, 2026

मेरठ में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर बृजेंद्र पाल राणा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत-

Spread the love

*प्रयागराज-*

 

मेरठ में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर बृजेंद्र पाल राणा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत,

 

हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार को लेकर चल रही विभागीय कार्यवाही पर लगाई रोक,

 

कोर्ट ने विभागीय कार्यवाही पर अग्रिम आदेशों तक लगाई रोक,

 

कोर्ट ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से 4 हफ्ते में मांगा जवाब,

 

याची वर्तमान में बतौर पुलिस इंस्पेक्टर मेरठ में तैनात है,

 

याची 2021 में थाना सदर बाजार मेरठ में बतौर इंस्पेक्टर कार्यरत था,

 

उसके विरुद्ध सदर बाजार थाना मेरठ में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 31 अगस्त 21 को मामला दर्ज हुआ,

 

शिकायतकर्ता विकार अमीर ने याची के ऊपर पैसा लेने का आरोप लगाया था,

 

इस क्रिमिनल केस के विरुद्ध याची इंस्पेक्टर ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की,

 

जिसमें उसे अग्रिम जमानत मिल गई,

 

कोर्ट ने एसएसपी मेरठ को क्रिमिनल केस की जांच एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी से कराने का आदेश दिया,

 

याची के खिलाफ क्रिमिनल केस के आधार पर विभागीय चार्जशीट देकर विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई,

 

जिसे याचिका दाखिल कर चुनौती दी गई है,

 

जस्टिस मंजू रानी चौहान की एकल पीठ ने दिया आदेश।