November 6, 2026

प्रयागराज में पांच दिनों में 425 बीघा में अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर-

Spread the love

प्रयागराज में पांच दिनों में 425 बीघा में अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर

 

पीडीए के अफसरों ने बताया कि मौजा रावतपुर में जेल में बंद अतीक अहमद के भाई भू माफिया अशरफ और बसपा के टिकट पर चायल सीट से चुनाव लड़ने वाले अतुल द्विवेदी तथा मकबूल अहमद बिना नक्सा पास कराए सैकड़ों बीघा में अवैध प्लाटिंग कर ली थी। इनकी अवैध प्लाटिंग पर पीडीए की ओर से पिछले पांच दिनों में तीन बार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। पीडीए की ओर से इन दोनों के लगभग 400 बीघा क्षेत्रफल में लगभग दो हजार से अधिक भूखंड की बाउंड्री को ढहाया जा चुका है।

 

इसके अलावा नसीरपुर सीलना में केशव सिंह की अचला इंफ्रा प्रा लि के नाम से 25 बीघा में अवैध प्लाटिंग कर को दो घंटे में ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान और सचिव अजीत कुमार सिंह के निर्देश पर पिछले कई दिनों से की जा रही है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान भू-माफियाओं की ओर से किसी तरह का अवरोध न उत्पन्न किया जाए जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस और पीएसी बल भी मौजूद रहे। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जोनल अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में की गई। अवर अभियंता बीएन सिंह, कुमार आनंद सहित पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही।

 

 

पीडीए के वीसी ने यह कहा

 

– अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लेागों को चिन्ह्ति कर एफआइआर भी जल्द दर्ज कराई जाएगी। मनमाने तरीके से अब प्लाटिंग और भवन बनवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

-अरविंद चौहान, उपाध्यक्ष, पीडीए

 

 

425 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोरा

 

पीडीए की ओर से अतीक अहमद के करीबियों के खिलाफ 28 मार्च से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। 28 मार्च से लेकर तीन अप्रैल तक 425 बीघा की प्लाटिंग में 2500 से अधिक भूखंडों की बाउंड्री तोड़ी गई। इसमें भू माफिया अतीक अहमद के चकिया स्थित पुस्तैनी मकान की भी बाउंड्री और टिनशेड शामिल है।