उन्होंने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपना नाम कमा लिया है। भारत के अलावा रुस, अमेरिका , ब्रिटेन , फ्रास, चीन जैसे बड़े देशों में अभिनंदन की बातें की जा रही हैं। सिर्फ इन देशों की क्या बात करें खुद पाकिस्तान भी अपने हिरासत में रखे भारतीय जवान के हौसले की तारीफ कर रहा है। अभिनंद ने कुछ ऐसा ही का किया है जिससे हर जगह उनकी तारीफ हो रही है।
अभिनंदन ने 2ND जेनरेशन के फाइटर मिग-21 से उन्होंने 4THजेनरेशन के अमेरिकी F-16 को उड़ाया था। उनके इस दिलेरी औऱ बहादुरी ने सबके होश उड़ा दिए। इस घटना से सभी हक्के बक्के हैं और रुस में कफी ज्यादा हलचल है। रुस के भारत से बहुत अच्छे संबंध हैं और रुस विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर काफी उत्साहित हैं। रुस के राष्ट्रपित व्लादिमीर पुतिन भी विंग कमांडर अभिनंदन के तेज दिमाग औऱ हुनर के कायल हो गए हैं।
एक मिग 21 से F-16 को तबाह कर देना हर किसी के बस की बात नही हैं। जिस बारे में कोई सोच नहीं सकता था उसे एक भारतीय पायलट ने कर दिखाया है। इस घटना से रुस को भी अब अमेरिका पर मनोवैज्ञानिक बढ़त मिली है। रुस और अमेरिका के संबंधों को लेकर भी सभी वाकिफ हैं। रुस के राष्ट्रपति भारत के इस शौर्य से इतने प्रभावित हुए की उन्होंने पीएम मोदी से फोन पर बात भी की है।
28 फरवरी को रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और इस बात की चर्चा भी हुई की मिग से F-16 को उड़ाया गया है। इसमें पाकिस्तान को जितनी खलबली मची है अमेरिका में भी हलचल बढ़ गई है। ऐसे इसलिए क्योंकि F-16 उसका जेट था और उसकी तकनीक पर अमेरिका को बहुत गर्व था, लेकिन भारतीय पायलट ने उसे तबाह कर भारत का सिर फक्र से उंचा कर दिया।
ये विंग कमांडर अभिनंदन का रिकॉर्ड है जिन्होने दूसरे जेनरेशन के फाइटर से चौथे जेनरेशन के फाइटर को उड़ाया है औऱ अब वो दुनिया के टॉप पायलट्स में से एक बन गए हैं। भारत को उनपर गर्व है। पाकिस्तान भी उनके साहस औऱ वीरता को देखकर हैरान रह गया। भारतीय कमांडर जब पाकिस्तान की जमीं पर पहुंचे तो उन्हें पता नहीं था कि वो पाक में हैं और उन्होंने भारत के लिए नारे लगाए। हालांकि जब उन्हें सच पता चला तो भी उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं आई और वो गर्व के साथ अपनी बातें बोलते रहें। पाकिस्तानी अखबार ने भी उनकी तारीफ में अपने अखबार में ऐसी ही बातें लिखी थीं।
पाकिस्तानी फौज ने अभिनंदन को अपनी हिरासत में लिया था और उनसे कई तरह की पूछताछ की थी, लेकिन उन्होंने कोई भी राज नहीं खोला। पाकिस्तानी फौज ने भी जिनेवा संधि का ध्यान रखते हुए कमांडर अभिनंदन का अच्छे से ख्याल रखा। पाकिस्तानी पीएम इमरान ने कहा था कि वो शांति के तर्ज पर कमांडर अभिनंदन को भारत भेजना चाहेंगे जिसपर भारत ने कहा था कि उन्हें बिना किसी शर्त के वापस अपने देश भेजा जाए। मजबूरन अब पाक को अभिनंदन को रिहा करना पड़ा।

More Stories
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-
पोर्न स्टार से रिलेशनशिप छिपाने के आरोपी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार-
बांग्लादेश के फेमस बंगा बाजार में लगी भीषण आग, 6000 दुकाने आग की चपेट में-