November 6, 2026

प्रयागराज में भाजपाइयों संग मंच पर बैठा नजर आया अतीक गैंग का हिस्ट्रीशीटर-

Spread the love

प्रयागराज में भाजपाइयों संग मंच पर बैठा नजर आया अतीक गैंग का हिस्ट्रीशीटर; भाई है सपा का ब्लाक प्रमुख

 

 

प्रयागराज के नवाबगंज में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अतीक गैंग का सदस्य व हिस्ट्रीशीटर अपराधी असलम मंच पर भाजपाइयों के साथ बैठा नजर आ रहा है। इस मंच पर विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, जवाहर लाल पटेल पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस, भाजपा एमएलसी प्रत्याशी डाक्टर केपी श्रीवास्तव सहित एक दर्जन भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

असलम पुत्र स्व. मुखतार अहमद निवासी चफरी थाना नवाबगंज के गौ तस्करी से लेकर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। वहीं कुछ दिन पहले चेकिंग के दौरान उसकी फार्चूनर से 8 देशी बम बरामद किया गया था, इसके बाद उसकी गिरफ्तारी कर उसे जेल भेज दिया गया था। वहीं मोहम्बद असलम के घर पर शादी समारोह में हर्ष फायरिंग को लेकर भी पुलिस ने असलम सहित 7 लोगों को नामजद किया था।

 

मोहम्मद असलम का बड़ा भाई मुजफ्फर सपा से ब्लाक प्रमुख है। नवाबगंज के चफरी गांव के मुजफ्फर पुत्र मुख्तार पर गौ तस्करी जैसे कई संगीन आरोप हैं। पर्चा दाखिल करने से एक दिन पहले ही पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। वहीं मुजफ्फर को सपा ने कौड़िहार से ब्लाक प्रमुख का प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद पुलिस ने पर्चा दाखिल करने से पहले ही मुजफ्फर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। पुलिस की मंशा भांपकर उसने फूलपुर थाने में दर्ज एक पुराने मामले में अदालत में सरेंडर किया था। वहां से उसे जेल भेज दिया गया था।