जनपद गोरखपुर——-
गोरखपुर की रहने वाली एक युवती से प्रयागराज के सिविल लाइंस के एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।।
प्रयागराज के एक होटल में युवती के खाने में नींद की गोली मिलाई थी
घटना कई माह पहले की है। पीड़िता गोरखपुर की रहने वाली है। उसका आरोप है कि एक मुकदमे की सुनवाई इलाहाबाद हाई कोर्ट में होनी थी, जिसमें उसकी गवाही होनी थी। इसके लिए गोरखपुर के धर्मशाला बाजार निवासी बृजेश कुमार उसे गवाही दिलाने के लिए प्रयागराज ले आया था। आरोप है कि प्रयागराज आने के बाद एक होटल में रुके। वहां खाने में नींद की गोली मिलाकर खिला दिया फिर साथी संग सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोपितों ने वीडियो दिखाकर डराया और मनमुताबिक गवाही दिलवाई
युवती का आरोप है कि अगले दिन सुबह जब नींद खुली तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया था। वह वीडियो दिखा कर डराया और मन मुताबिक हाई कोर्ट में गवाही दिलवाई। उसके बाद उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया गया। मारपीट भी की गई और गाली गलौज करते हुए घर से भगा दिया गया।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बोले- मामले की जांच की जा रही है
इस घटना से परेशान पीड़ित युवती ने अब सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-